फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 16 से चलेगा अभियान, खतौनी की गलतियां होंगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खतौनी में खातेदार या सह-खातेदार के अंश गलत दर्ज होने से परेशान किसान और जमीन मालिकों के लिए राहत की खबर है। वर्षों से चली आ रही खतौनियों की गलतियों को दूर करने के लिए जिले में 16 जनवरी से 15 मार्च तक विशेष सुधार अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत अंश निर्धारण में हुई गड़बड़ियों, लोप और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन



जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर यह अभियान छह चरणों में संचालित होगा। तय रोस्टर के अनुसार हर तहसील में कार्रवाई होगी। पहले चरण में 16 से 22 जनवरी तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में लेखपाल, भू-प्रबंधन समिति और प्रधान की मौजूदगी में खातेदारों और सह-खातेदारों के अंश खुले मंच पर पढ़े जाएंगे। इससे मौके पर ही गलती पकड़ में आएगी और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान औपचारिकता नहीं बल्कि खातेदारों के अधिकारों की सुरक्षा का अभियान है। इसकी साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और तय समय-सीमा में कार्यवाही पूरी न होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

आपत्ति से संशोधन तक समय-सीमा तय
- 23 जनवरी से सात फरवरी तक लेखपाल अभिलेखों की जांच कर रिपोर्ट बनाएंगे।

- आठ से 22 फरवरी तक राजस्व निरीक्षक स्तर पर परीक्षण व संस्तुति होगी।

- 23 फरवरी से चार मार्च तक तहसीलदार विवादित मामलों में निर्णय लेंगे।

- पांच से 11 मार्च तक स्वीकृत मामलों में संशोधन आदेश जारी होंगे।

- 12 से 15 मार्च तक खतौनी में अंतिम प्रविष्टि कर अभियान का समापन।


ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होगा हर मामला

सभी प्रकरण भूलेख खतौनी अशुद्धि सुधार पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे। न्यायालय से जुड़े मामलों की सूचना भी सार्वजनिक की जाएगी ताकि खातेदार तय रोस्टर के अनुसार समय पर उपस्थित होकर अपनी बात रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें