फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ मिला युवती का शव

Sun, 23 Aug 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। दिल्ली- हावड़ा रेल मार्ग के डाउन ट्रैक पर शनिवार सुबह जगदीशपुर गांव के पास एक युवती का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के पास से मिले आधार कार्ड के जरिए शव की शिनाख्त करवाई है।
विज्ञापन

गजनेर थाना क्षेत्र के बरवा रसूलपुर निवासी रामप्यारी ने बताया कि वह गांव की सरकारी स्कूल में रसोइया का कार्य करती है। बेटे राजेश व अखिलेश कानपुर में प्राइवेट नौकरी कर घर चलाने में सहयोग करते हैं। छह बेटियों में सबसे छोटी बेटी स्वाति (26) मानसिक रूप से बीमार थी, उनका कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे बेटी घर से बिना बताए कहीं निकल गई। वह अक्सर घर से निकल जाती थी और लौट भी आती थी। इसके कारण परिजन ने उसकी तलाश नहीं की। शनिवार सुबह पुलिस ने उसका शव मिलने की जानकारी दी। अनहोनी पर मां रामप्यारी, परिवार के संदीप, संतोष व परिजन रोने लगे। रूरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें