Chitrakoot News: भरतकूप थाना क्षेत्र के ग्राम पतौड़ा में रेलवे ट्रैक के पास युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
चित्रकूट जिले के भरतकूप कस्बे में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रेलवे पुल के नीचे रेल पटरी पर युवक का शव मिला था। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इनमें विनोद यादव पुत्र भगवानदीन यादव निवासी बांदा और सुनैना पत्नी रामकृष्ण निवासी बांदा शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक मोबाइल, एक बाइक और हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में भरतकूप थाना, एसओजी और सर्विलांस के अधिकारी शामिल रहे।