फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर के बाहर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। गांव डिभोली में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक का शव उसके घर के बाहर फंदे से लटका मिला। युवक की पत्नी और भाई ने चकरनगर पुलिस पर हत्या कर शव घर के बाहर लटकाने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि पुलिस ने परिजनों को दिखाए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। पत्नी ने ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले की जांच के लिए पुलिस ने पति को उठाया था। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


थाना चकरनगर के गांव डिभौली निवासी रीमा देवी निषाद ने बताया कि 14 सितंबर को उन्होंने पुलिस से पति की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि पति सुनील नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता है। बताया कि पुलिस ने पति को पकड़ लिया और मुझे भी बुलाकर सुलह करने की बात कही थी। हम लोग बिना तहरीर दिए घर चले गए थे।

15 सितंबर को मुझे और मेरे पिता को दोबारा थाने बुलाया गया। पति के साथ पकड़ी स्कूटी तो मुझे सौंप दी, लेकिन पति से मुलाकात नहीं कराई। करीब पांच घंटे तक थाने में बैठे रहे, लेकिन पति से नहीं मिलने दिया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने फोन करके पति का शव घर के बाहर फंदे से लटके होने की सूचना दी। हम लोग जब तक पहुंचे तब तक पुलिस शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराने के लिए ले जा चुकी थी।
विज्ञापन




आरोप है कि किसी को शव देखने नहीं दिया। बताया कि बारिश के बीच मंगलवार शाम साढ़े चार बजे पुलिस ने अपनी निगरानी में डीजल डलवाकर अंतिम संस्कार करा दिया। मृतक की सास सोमवती व ससुर सदाराम, बहन सीमा देवी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हत्या करके सुनील का शव फंदे से लटका दिया। सीओ चकरनगर रामवदन मौर्य ने बताया कि युवक अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। परिजन उसकी शिकायत थाने लेकर आए थे। तहरीर नहीं मिलने पर युवक को छोड़ दिया गया था। आरोप गलत हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें