फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 10 Oct 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। नगर के आंबेडकर नगर मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पत्नी के शोर मचाने पहुंचे परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पहुंच कर जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी रोहित उर्फ सर्वेश (30) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार तड़के वह दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस को पत्नी चांदनी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात बेटी आरवी, नित्या और बेटे ओम के साथ चारपाई पर सो रही थी। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे जब वह उठी तो पति कमरे में लगे पंखे पर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रहे थे। उसने शोर मचाते हुए किसी तरह चाकू से दुपट्टा काटकर पति को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मंगलपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि सूचना पर घटना पुलिस मौके पर गई थी। जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिवार के लोग घटना के कारणों की वजह स्पष्ट नहीं कर सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें