कानपुर। जाजमऊ के अशरफाबाद में मंगलवार सुबह गंगा किनारे एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सुबह अशरफाबाद के लोगों ने गंगा किनारे युवक का शव उतराता देख सूचना दी। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव करीब 30 वर्षीय युवक का है। शरीर में पट्टी बंधी है। हाथ में विगो भी लगा हुआ हैै। आशंका है कि शव कहीं से बहकर यहां आ गया है। शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।