फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मायके में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। महिला का शव सोमवार को उसके मायके में फंदे से लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। महिला कुछ दिन पूर्व ही अपने ससुराल जवाहरपुरा, थाना सिविल लाइन इटावा से मायके आई थी।
विज्ञापन


ग्राम कुरसेना के पास स्थित जमुना बाग निवासी हीरालाल ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे वह पत्नी के साथ कमरे में बैठे थे। उनकी बेटी पूनम दूसरे कमरे में थी। काफी देर तक पूनम कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो पूनम का शव फंदे से लटक रहा था। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
हीरालाल ने बताया कि पूनम की शादी वर्ष 2014 में विमल कुमार के साथ हुई थी। पूनम के दो बच्चे कवि और ऋषि हैं। उसका पति विमल नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता है। पूनम करीब एक सप्ताह पहले ही मायके आई थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस फिलहाल मामंला आत्महत्या का मान रही है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें