फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़क किनारे कीचड़ में पड़ा मिला गार्ड का शव

Thu, 12 Feb 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के महरमताबाद के पास बेला-कानपुर मार्ग किनारे मंगलवार को कीचड़ भरे गड्ढे में एक गार्ड घायल हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी शिवली पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी धीरेंद्र कुमार (27) कानपुर नगर के पनकी पावर हाउस में प्राइवेट गार्ड की नौकरी करते थे। बुधवार सुबह वह बेला-कानपुर मार्ग पर मरहमताबाद के पास कीचड़ भरे गड्ढे में पड़े मिले। पास में ही उनकी बाइक भी पड़ी थी। पुलिस उन्हें सीएचसी शिवली ले गई। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
अनहोनी की जानकारी पर मां उर्मिला, भाई अजय, बृजेंद्र, बहन मीना व अन्य परिजन रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। अजय ने बताया कि भाई मंगलवार की शाम बाइक से निकला था। इसके बाद देर रात तक वह घर पर नहीं लौटा, सुबह परिजन उसकी तलाश करते इससे पहले उसकी मौत होने की जानकारी मिली। शिवली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया गार्ड के अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें