फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बंद पड़ी सरिया फैक्टरी में मिले शव की नहीं हो सकी पहचान

Fri, 22 Aug 2025 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। थाना क्षेत्र के शेरपुर तरौंदा मार्ग पर स्थित बंद पड़ी सरिया फैक्टरी में बुधवार को मिले शव की गुरुवार देर रात तक पहचान नहीं हो सकी। पुलिस की टीम स्थानीय लोगों व सोशल मीडिया से शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस शव की शिनाख्त कराने में गुरुवार को लगी रही। सोशल मीडिया, चौराहों, आसपास के जिलों आदि जगह शव के हुलिए की फोटो भेजी। थानों व जिलों में लापता युवकों के फोटो से हुलिए के आधार पर मिलान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बता दें कि रनियां स्थित फैक्टरी में बने 12 फीट गहरे पानी भरे चेंबर में बुधवार शाम को 35 वर्षीय युवक का शव मिला था।
घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जताई थी। पुलिस जांच पड़ताल में शव की करीब दो से तीन दिन बताया गया था। मृतक सफेद शर्ट व भूरे रंग की शर्ट पहने हुए था। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त न होने पर मोर्चरी में रखवा दिया था। थानाध्यक्ष रनियां शिव नारायन सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए टीमें व बीट सिपाही लगातार प्रयास में लगे हुए है। जल्द ही शिनाख्त कर मौत का कारण पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें