फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दो साल में मुस्लिमों के अच्छे दिन’

Thu, 02 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुबारकबाद देने के लिए लगाई गई होर्डिंग।  - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। मुस्लिम एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर पूरे शहर में होर्डिंग लगवाना शुरू कर दिया है। एसोसिएशन का मानना है कि मोदी के दो साल के कार्यकाल में उनके नारे ‘सबका साथ सबका विकास’ की झलक दिखती है। मुसलमानों को साथ लेकर चलने की जब प्रधानमंत्री की सोच है तो मुसलमानों को भी उनके साथ कदम से कदम मिलाना होगा। इससे सरकार में मुस्लिमों के हक के लिए नीतियां बनाने में दिलचस्पी बढ़ेगी।
विज्ञापन

मुस्लिम एसोसिएशन की तरफ से प्रधानमंत्री को मुबारकबाद देने वाली होर्डिंग लग रही हैं। शहर के कई इलाकों में करीब 100 होर्डिंग लगवाई जाएंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रूमा में होने वाले कार्यक्रम स्थल के आसपास भी मुस्लिम एसोसिएशन की होर्डिंग लगवाई जाएगी। होर्डिंग में केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की ओर से अल्पसंख्यकों के लिए चलाई गई योजनाओं का जिक्र है। इसमें ‘नई राहें-नई रोशनी, उस्ताद, अल्पसंख्यक बच्चों की छात्रवृत्ति योजनाएं और वक्फ संपत्तियों के संरक्षण की योजनाएं’ आदि शामिल हैं।
मुस्लिम एसोसिएशन के महामंत्री हाजी अब्दुल हसीब इराकी ने बताया कि पिछले दो सालों का मोदी सरकार का कार्यकाल अच्छा रहा है। भाजपा शासित प्रदेशों में दंगे नहीं हुए। वहीं, यूपी समेत अन्य गैर शासित प्रदेशों में जहां तथाकथित सेक्युलर पार्टियों की सरकार है, सैकड़ों दंगे हो चुके हैं। भाजपा ने एमजे अकबर और मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर संसद में मुसलमानों का प्रतिनिधित्व देने की सोच जाहिर की है। कथित सेक्युलर दलों ने मुसलमानों को उम्मीदवार नहीं बनाया है। केंद्र सरकार को अगर अपने कामों का अच्छा रिस्पांस मिलेगा तो वह और अच्छा काम करेगी। इन दो सालों में मुसलमानों के अच्छे दिन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें