फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जाजमऊ पुल की बेयरिंग की होती रहेगी मरम्मत, ऊपर चलता रहेगा ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ पुल के नीचे बेयरिंग की मरम्मत होती रहेगी और ऊपर की तरफ से वाहनों का आवागमन होता रहेगा। जून में सरैंया पुल का निर्माण पूरा होने पर ट्रैफिक डायवर्ट कर ऊपर की तरफ मरम्मत कराई जाएगी। यह निर्णय एनएचएआई ने कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के इस पुल पर यातायात के दबाव के बीच लोगों को राहत देने के उद्देश्य से लिया है।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित जाजमऊ पुराना गंगा पुल क्षतिग्रस्त है। इस पुल की कई बेयरिंग खराब हैं। पुल की ऊपरी पर्त भी उखड़ने से कई जगह सरिया दिखने लगी हैं। एनएचएआई ने इसकी मरम्मत के लिए दिल्ली की कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका दिया है। एनएचएआई ने पूर्व में यातायात डायवर्ट कर इस पुल की मरम्मत कराने का फैसला लिया था। सेतु निगम ने इस पुल का निर्माण पूरा करने में तीन महीने और लगने की बात कही है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव ने बताया कि ऐसी स्थिति में जाजमऊ पुराना पुल बंद करने से कानपुर से लखनऊ आने-जाने वाला यातायात बुरी तरह प्रभावित होता। इस लिए पुल पर यातायात न रोकने का फैसला लिया गया। मरम्मत अगले हफ्ते शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें