फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बैडमिंटन में कानपुर और प्रयागराज की पीएसी टीमों के बीच होगा फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन बैडमिंटन के खिताबी मुकाबले में मेजबान कानपुर का सामना प्रयागराज की पीएसी टीम से होगा। गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में कानपुर पीएसी की टीम ने मिर्जापुर को और प्रयागराज की पीएसी टीम ने वाराणसी को पराजित किया। यह प्रतियोगिता 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

बैडमिंटन के ओपन सिंगल्स वर्ग में जगजीत सिंह (चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज) ने गौरव त्रिवेदी (42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज) को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान टीम के गौरव कुमार ने रविकांत (36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी) को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। मिक्स्ड डबल्स में चंद्रभूषण-जगजीत सिंह और गौरव कुमार-ऋषि यादव की जोड़ी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल जगह बनाई।

टेबल टेनिस में वाराणसी और प्रयागराज ने दर्ज की जीत
29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप में 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी ने 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज ने 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र को शिकस्त देकर प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी बरकरार रखी। निर्णायक मंडल में पीसी शिवनारायण सिंह राजपूत, एनआईएस प्रशिक्षक आलोक सिंह, नीरज कुमार रहे। संचालन रोहित कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें