फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मुरलीपुर जाने वाले मार्ग का डामरीकरण एक साल में ही उखड़ा

Sun, 28 Jun 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। झांसी-कानपुर हाईवे पर डीघ चौराहे से मुरलीपुर जाने वाली सड़क का एक साल पहले विधायक निधि से डामरीकरण कराया गया था। ईंट ढुलाई के लिए निकल रहे वाहनाें से सड़क उखड़ गई है। यहां तक लोकार्पण का लगाया गया पत्थर भी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गिर गया है। ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री से ऐसे वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने के साथ मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

डीघ चौराहा से निकली यह सड़क मुरलीपुर, जलालपुर, बम्हनौती से बरौर रोड में जुड़ती है। यह आसपास के सभी गांवों के किसानाें के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। इस रास्ते का निर्माण पहली बार पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा सांसद रहते हुए कराया था। जलालपुर निवासी संतोष, धीरज सचान, प्रधान धर्मेंद्र सचान, मुरलीपुर निवासी श्याम द्विवेदी, रामपाल सचान, डीघ निवासी राजनारायण द्विवेदी आदि ने बताया कि एक साल पहले कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने इस मार्ग का डामरीकरण कराया था। हाईवे किनारे डीघ चौराहे के पास सड़क के लोकार्पण का पत्थर भी लगाया गया था। यहां से मिट्टी व ईंट लेकर निकलने वाले वाहनों के कारण दो किलोमीटर तक पूरी सड़क जर्जर हो गई है। सड़क से निकलने में परेशानी होती है। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बताया कि अधिकारियों को जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें