फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एप बताएगा लोकेशन, अब नहीं छूटेगी बस

Sat, 06 Sep 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। यात्रियों का मोबाइल ही उन्हें बस की सूचना देगा। परिवहन निगम से संचालित यूपी मार्गदर्शी एप पर रोडवेज बसों की लोकेशन अपडेट की जाएगी। इससे किस रूट पर किस नंबर की बस संचालित हो रही है, इसकी जानकारी मिल जाएगी। इंतजार में समय बर्बाद नहीं होगा। मुख्यमंत्री शनिवार को लखनऊ में एप का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

ट्रेन की तरह माती डिपो से चलने वाली 45 बसों की लोकेशन यात्रियों को आसानी से मिल सकेगी। बस का नंबर डालने से उसकी लोकेशन अपडेट हो जाएगी। इससे यात्रियों को घंटों पहले डिपो पर आकर बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को अब बस स्टैंड पर बैठ कर घंटों बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही वह अब समय से ही बस पकड़ने के लिए पहुंच सकेंगे। यूपी मार्गदर्शी एप की मदद से बसों की लाइव लोकेशन ट्रेस की जा सकेगी।
यात्री इस सुविधा से यूपी रोडवेज बस कहां है और कब तक स्टेशन पर पहुंच जाएगी। इसके लिए मददगार बनेगा। पूछताछ काउंटर पर जाकर बार-बार पूछने के बजाए बस का नंबर डालकर इसकी लोकेशन आसानी से ट्रेस की जा सकेगी। इससे बस छूटने का भी डर भी नहीं रहेगा। रोडवेज की बसों की समय-सारणी और उसकी जानकारी को लेकर यात्रियों और उनके परिजनों में भ्रम की स्थिति रहती है। मन में शंका बनी रहती है कि बस कब आएगी और कब तक अपने गंतव्य तक पहुंचेगें।
विज्ञापन

.......................
वर्जन-
इस एप का लाभ जल्द ही लोगों को मिलने लगेगा। इससे सफर में आसानी होगी। मुख्यमंत्री शनिवार को एप का शुभारंभ करने के साथ नए चालक व परिचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। - मो. अशफाक, एआरएम, माती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें