फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्राम स्वराज में था गांवों को आत्मनिर्भर बनाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीएसजेएमयू में गांधी जयंती सेवा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को गांधी और ग्राम स्वराज विषय पर विशेष व्याख्यान हुआ। स्कूल ऑफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांधी का ग्राम स्वराज केवल राजनीतिक या प्रशासनिक व्यवस्था नहीं था, बल्कि आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सशक्त गांव की व्यापक परिकल्पना थी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, स्थानीय रोजगार और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की जरूरत है।
स्कूल के निदेशक डॉ. हिमांशु त्रिवेदी ने कृषि शिक्षा और ग्रामीण विकास में गांधीवादी विचारों की उपयोगिता पर विचार रखे। प्रो. अशोक कुमार पांडेय, डॉ. जितेंद्र ओझा, डॉ. श्रेया सिंह, डॉ. दीपांजलि बाग और डॉ. हृदेश राजपूत सहित कई शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें