फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कंटेनर चालक से लूटपाट कर हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। राजस्थान के कंटेनर चालक की 21 मई को लूटपाट कर हत्या कर दी गई थी। मामले में फरार चल रहे बदमाश को मंगलवार को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अमराहट थानाध्यक्ष ने मंगलवार को टीम के साथ घेराबंदी कर महटौली के पास से सिहुरा निवासी रामप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए दो टायर बरामद किए हैं। बता दें कि राजस्थान के राजसमद जिले के काकरोली से हावड़ा के लिए निकले कंटेनर चालक राजेंद्र सिंह शेखावत की 21 मई को अमराहट के सिहुरा में लूटपाट कर हत्या कर दी गई थी। कंटेनर फंस जाने से बदमाश कुछ ही टायर लूट पाए थे। बदमाशों ने बचे हुए टायरों के साथ चालक को जला दिया।
विज्ञापन

मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने अमराहट थाना के सिहुरा निवासी शिवकुमार व कानपुर नगर के सचेंडी चैनपुरवा निवासी अभय यादव को पकड़ा था, मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी थी। पूछताछ में उन्होंने चालक से दोस्ती कर कंटेनर को रूट बदलकर बीहड़ में लाकर लूटपाट करने व चालक की हत्या करने की बात कुबूल की थी। शिवकुमार के पिता रामप्रकाश व उनके ही गांव के साथी रामजी ने भी शव को छिपाने में मदद की थी। अमराहट राहुल कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें