थाईलैंड निवासी निताया प्रेदास्वाश एक सप्ताह पूर्व श्रावस्ती स्थित महामोंग्कोल चाय धम्म (बौद्ध मंदिर) आई थीं। मंगलवार को वह अपनी सहेली चिल्ली और क्यों माता के साथ मारबल खरीदने के लिए किराए की कार से कानपुर स्थित किदवई नगर पहुंची थीं। कुछ दुकानों पर मारबल देखने के बाद वह साकेत नगर स्थित सब्जी मंडी पहुंची।
नारियल खरीदने के लिए वह सहेली क्यों माता के साथ कार से उतरी थीं। चालक दिलीप भी उतर गया जबकि चिल्ली माता कार में ही बैठी रही। कुछ देर बाद वह लौटी तो सीट पर रखा पर्स गायब था। उसमें तीन लाख रुपये और पासपोर्ट था। घटना मंगलवार को साकेत नगर में हुई। एफआईआर दर्ज कराने के बाद वह अपनी सहेलियों के साथ किराए की दूसरी कार से श्रावस्ती लौट गईं। इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा का कहना है कि चालक से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।