फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा से पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों की निशानदेही पर एनआईए की छापेमारी, इन जिलों की पुलिस अलर्ट

Wed, 02 Jan 2019 03:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो

यूपी के अमरोहा से पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों की निशानदेही पर एनआईए की छापेमारी से प्रदेश की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। कानपुर में संदिग्ध युवकों के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए खुफिया एजेंसीज उनके मोबाइल नंबर्स की सीडीआर को खंगाल रही हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो

साथ ही संदिग्ध लोगों की कॉल को 'लिस्निंग' पर लगाया गया है, ताकि अगर वे साजिश रच रहे हैं तो उसका खुलासा हो सके। खुफिया एजेंसी से जो रिपोर्ट मिली है उसके मुताबिक करीब दो दर्जन मोबाइल सुरक्षा एजेंसियों के टारगेट पर हैं।

विज्ञापन

3 of 5
डेमो

इंटेलीजेंस ब्यूरो से अनुसार कानपुर हमेशा से अतिसंवेदनशील शहरों में आता है। यहां पर स्लीपिंग मॉड्यूल और दशहतगर्द पनाह लेने आते रहे हैं। पिछले कुछ सालों से आतंकी यहां पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में हैं।

4 of 5
डेमो

इसकी पुष्टि 2017 और 2018 में शहर से पकड़े गए आतंकियों से भी हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में दबोचा गया अमरोहा निवासी आतंकी मुफ्ती सोहेल चार महीने पहले लखनऊ आया था। वहां वजीरगंज इलाके में रह रहा था। साथ ही कुछ लोगों से टेरर फंडिंग को लेकर बातचीत की थी। उसी दौरान वह कानपुर भी आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
सोहेल ने यहां जैकेट कारोबारी की आड़ में पांच लोगों से बातचीत की थी। इनमें तीन जैकेट कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। कानपुर के अलावा उन्नाव, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज और कानपुर देहात में भी इंटेलिजेंस ब्यूरो एक्टिव हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें