फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः उरई (जालौन) में अंबेडकर प्रतिमा खंडित किए जाने से तनाव

Wed, 02 Jan 2019 03:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
यूपी के उरई (जालौन) जिले में अंबेडकर प्रतिमा खंडित किए जाने से तनाव का माहौल है। उरई कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड पर कुकरगवां में लगी अंबेडकर प्रतिमा की उंगली बुधवार सुबह टूटी पाई गई। यह देख क्षेत्रीय लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा की उंगली का प्लास्टर टूटा हुआ मिला और उस स्थान पर सिर्फ सरिया ही दिखाई दे रहा था। इसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी को दी गई। 
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
कुछ ही देर में कोतवाल और थाने की फोर्स की साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। पुलिस का कहना है कि अराजक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को खंडित किया है।

4 of 5
डेमो
माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले 28 सितंबर 2018 को भी उरई जिले में अंबेडकर प्रतिमा खंडित होने पर लोगों ने हंगामा काटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
पुलिस का कहना है कि प्रतिमा की उंगली का प्लास्टर टूटा था, जिसे ठीक करा दिया गया है। फिलहाल किसी तरह के विवाद और तनाव की स्थिति नहीं है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें