फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छह हवाला कारोबारियों की मदद से आतंकियों तक पहुंचती थी रकम, एटीएस की जांच में बड़ा खुलासा

Mon, 26 Jul 2021 01:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एटीएस के मुताबिक हैदराबाद फोरेंसिक लैब से मिनहाज के जले हुए मोबाइल की डिटेल की मदद से पूर्व में पकड़े गए 13 में से नौ बैंक खातों से करीब 32 लाख रुपये का लेनदेन का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलकायदा आतंकियों के कनेक्शन खंगाल रही एटीएस को शहर के छह हवाला कारोबारियों की संलिप्तता भी मिली है। इन कारोबारियों की मदद से आतंकियों तक रकम पहुंचाई जाती थी। हालांकि, एटीएस को इस बात की जानकारी की भनक लगते ही सभी हवाला कारोबारी अंडरग्राउंड हो चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ नौ बैंक खातों से 32 लाख रुपये के विदेशी लेनदेन के भी साक्ष्य मिले हैं। एटीएस ने सभी खाते सीज करवा दिए हैं। इनके अलावा तीन संस्थानों से विदेशी मुद्रा के लेनदेन के भी साक्ष्य मिले हैं।

एटीएस के मुताबिक हैदराबाद फोरेंसिक लैब से मिनहाज के जले हुए मोबाइल की डिटेल की मदद से पूर्व में पकड़े गए 13 में से नौ बैंक खातों से करीब 32 लाख रुपये का लेनदेन का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने मिनहाज की पत्नी के भी बयान दर्ज किए हैं। वह एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में काम करती थी। उसने मिनहाज की गतिविधियों को संदिग्ध बताया है, जिसकी वजह से उसे अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें