फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जो गेस्ट हाउस नहीं उसके सामने पार्क में चित्रकारी के मांगे टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। वार्ड-53 में जिस नाम का गेस्ट हाउस नहीं है नगर निगम ने उसी गेस्ट के सामने स्थित पार्क में 8.30 लाख से चित्रकारी के टेंडर आमंत्रित किए हैं। इसके साथ ही 217 विकास कार्य कराने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इन कार्यों की अनुमानित लागत 15 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


नगर निगम की तरफ से जारी टेंडर में क्रमांक संख्या - 211 में जोन - 5 के वार्ड - 93 (गोविंदनगर उत्तरी) के अंतर्गत एफ-ब्लाॅक राधा कृष्ण धाम गेस्ट हाउस के सामने पार्क में चित्रकारी के नाम से टेंडर जारी किया गया है। इस कार्य की अनुमानित लागत 9,30,096 रुपये है। टेंडर डालने के लिए जमानती राशि 83,010 रुपये, निविदा मूल्य 1000 रुपये, निविदा मूल्य पर देय 18 प्रतिशत जीएसटी 180 रुपये, कार्य समाप्त करने की अवधि 45 दिन, मद का नाम-नगर निगम निधि और सक्षम स्तर से स्वीकृति की तिथि 13 जनवरी अंकित है।
इसी तरह जोन - 2 के अंतर्गत स्वर्ण जयंती विहार में गणेशपुर रोड से प्रदीप दीक्षित के मकान तक 9.96 लाख रुपये से हाॅट मिक्स प्लांट से सड़क सुधार, इसी जोन में सुंदरनगर से ट्रांसफार्मर तक 9.94 लाख रुपये से हाॅटमिक्स प्लांट से सड़क निर्माण, सुंदरनगर चौराहे से एसएल गैलेक्सी तक 9.94 लाख रुपये से पैचवर्क कराया जानाहै। जोन-3 के अंतर्गत जरौली पुलिया से खन्ना भुजा तक 9.94 लाख रुपये से हाॅटमिक्स प्लांट से सड़क निर्माण, किदवईनगर वाई-ब्लाॅक में 8.75 लाख रुपये से हाॅटमिक्स प्लांट से सड़क सुधार सहित विभिन्न वार्डों में सड़कों के निर्माण, पैचवर्क, फुटपाथ, नाली निर्माण, नाला सफाई में टूटी पुलिया की मरम्मत, सुंदरीकरण आदि निर्माण कार्यों के लिए मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने टेंडर आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन


उधर, जोन-5 के अंतर्गत गोविंदनगर उत्तरी वार्ड में चित्रकारी के टेंडर जारी करने के संबंध में जोनल अभियंता कमलेश पटेल ने बताया कि उनके जोन से यह टेंडर फाइल नहीं बनी है। हो सकता है कि उद्यान विभाग ने फाइल बनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें