फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के लिए बुरी खबर, यहां एकसाथ 10 नेता हो गए बागी

Sat, 11 Feb 2017 06:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

चार पदाधिकारियों समेत 10 ने सपा से इस्तीफा दिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश को भेजा त्याग पत्र
रूठे लोगों को मनाने की कोशिश तेज
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सियासी समर में कई नेताओं के सुर तेजी से बदल रहे है। पार्टी में कार्यकर्ताओं की जरा सी बात नहीं मानी जाती तो नेता बागी हो जाते हैं। दरअसल ऐसा कोई भी नेता दूसरी पार्टी में शामिल होने का एक मौका नहीं छोड़ रहा। बांदा में सपा में भी ऐसा ही देखने को मिला। प्रदेश में सपा को डूबता जहाज मानकर पार्टी के 10 नेता एकसाथ बागी हो गए हैं। यही नहीं दसों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को त्याग पत्र भी भेज दिया है। इससे जिले में पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


बड़ी बात ये है कि पार्टी से इस्तीफा देने वालों में अधिकांश यादव बिरादरी के हैं। नुकसान के भय से पार्टी ने नेताओं को मनाकर वापस लाने को कहा है। 
जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी का कहना है कि वह रूठे लोगों को मनाकर पार्टी में वापस लाएंगे। 

नारजगी की वजह सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम द्वारा जिला महासचिव पद से राजेंद्र यादव को हटा देना बताया जा रहा है। शुक्रवार को 10 सपा नेताओं ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त त्याग पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है। इस्तीफा देने वालों ने आरोप लगाया कि है कि कांग्रेस के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है।

इनमें पूर्व प्रधान सूरजपाल चौधरी व छत्रपाल यादव (अरसौड़ा), सियाराम यादव (बिछवाही), शिवचरन यादव (बंबिया), छत्रसाल यादव (बिछवाही) व  दधिबल यादव (जसईपुर) और विधान सभा क्षेत्र सचिव राममिलन खेंगर, बूथ अध्यक्ष मिथलेश खेंगर, युवा नेता अशोक यादव व बूथ अध्यक्ष/सेक्टर प्रभारी संतराम यादव शामिल हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

यहां भी कई नेताओं ने बदला पाला 

डेमो
हमीरपुर में विभिन्न राजनीतिक दलों में जोड़तोड़ कर नेताओं को अपने पाले में करने की मुहिम जारी है। बसपा के पूर्व जिला प्रभारी व पूर्व विधानसभा सचिव बरदानीलाल वर्मा, पूर्व जिला महासचिव ब्राह्म्ण भाई चारा रामस्वरूप प्रेमी, कुरारा देहात सेक्टर अध्यक्ष राजू वर्मा, रामबाबू निषाद पड़ुई व बसपा वरिष्ठ कार्यकर्ता राजीव वर्मा शामिल हैं। इन्हें एमएलएसी रमेश मिश्रा ने सपा कैंप कार्यालय में सदस्यता ग्रहण कराई। 

वहीं सपा नेता सलमान अली व फजल अली, सुहेल सिद्दीकी, अजीज अहमद ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा जिला महामंत्री गणेश प्रसाद यादव व विधानसभा संयोजक आशीष पालीवान की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सलमान अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भाजपा के भगवानदास द्विवेदी, लक्ष्मीरतन साहू आदि ने उनका स्वागत किया।

वहीं, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रामकुमार सैनी ने अपने कई समर्थकों के साथ बसपा में शामिल होने पर मंडल कोआर्डिनेटर बीरेंद्र वर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बसपा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र अहिरवार ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर बसपा जिला प्रभारी निशात नबी, मंडल प्रभारी राजेश श्रीवास, राका भाई, कमरुद्दीन, रामफूल निषाद, धनीराम पाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें