फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के गढ़ में गरजे शाह, अखिलेश-राहुल पर साधा निशाना

Sat, 11 Feb 2017 08:17 AM IST
बीरेश मिश्र, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
इटावा में जनसभा काे संबाेधित करते हुए अमित शाह
विज्ञापन
समाजवादी गढ़ इटावा में शुक्रवार काे भारतीय जतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राहुल अाैर अखिलेश पर जमकर बरसे। राहुल गांधी की चुटकी लेते हुए बाेले राहुल बाबा अाप माेदी जी से खूब सवाल पूछते हाे... कहते हाे कि माेदी जी अाप बताइए ढ़ाई साल में अापने क्या किया? कितना काला धल लाए? क्या विकास किया? देश काे क्या दिया? 
विज्ञापन

   अरे राहुल बाबा ये चुनाव केंद्र का नहीं उत्तर प्रदेश का है ताे अाप क्याें नहीं अपने दाेस्त (अखिलेश) से यही सवाल पूछते। शाह यहीं नहीं रूके। उन्हाेंने फिर से पूर्व प्रधानमंत्री मनमाेहन सिंह की चुटकी लेते हुए बाेला कि हमारी सरकार ने सबसे पहला काम देश काे बाेलने वाला प्रधानमंत्री देकर किया।

अापने ताे एेसा प्रधानमंत्री दिया जिसकी अावाज केवल अापकी मम्मी अाैर अाप सुनते थे। दूसरा इन  ढ़ाई साल में एक भी दाग हमारी सरकार पर नहीं लगा। अापकी सरकार में लगातार दस साल दाग लगे। 
विज्ञापन


शाह ने अखिलेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए बाेला कि उनकी सरकार अाई ताे प्रदेश में गुंडाराज समाप्त हाेगा। कत्लखाने बंद किए जाएंगे अाैर अपराधी जेल के अंदर हाेंगे।   

राहुल बाबा अाप ताे अब गिनती भी भूल गए

अमित शाह रैली काे संबाेधित करते हुए
शाह ने राहुल पर तंज कसते हुए बाेला कि पहले कांग्रेस 27 साल यूपी बेहाल का नारा देकर पूरे प्रदेश में राहुल बाबा काे लेकर घूमी। खूब खाट लुटाई अब जाकर जिसके खिलाफ रैली निकाली थी उसी के साथ मिल गए।

अागे बाेले कि अब ताे राहुल गांधी गिनती भी भूल गए हैं क्याेंकि 27 में से 10 साल ताे समाजवादी पार्टी ने ही प्रदेश पर राज किया था। राहुल बाबा अाप उनसे (अखिलेश) से सवाल क्याें नहीं करते कि अापने यूपी काे इन दस सालाें में बर्बाद क्याें कर दिया? इतना पीछे क्याें कर दिया? प्रदेश में गुंडाराज कायम क्याें कर दिया?     

युवाअाें के लिए मेडिकल काॅलेज, किसानाें की कर्ज माफी

राहुल गांधी व अखिलेश यादव
शाह ने यूपी के युवाअाें अाैर किसानाें के लिए भी कई वादे किए। बाेले अगर यूपी में उनकी सरकार बनती है ताे कम से कम 25 नए अस्पताल अाैर मेडिकल काॅलेज खाेले जाएंगे वह भी अत्याधुनिक सुविधाअाें से लैस।

कहा, उनकी सरकार अाई ताे प्रदेश के हर युवाअाें काे बिना भेदभाव के लैपटाॅप देंगे। 
 
टाॅप के इंजीनियिरंग काॅलेज खाेले जाएंगे। किसानाें के कर्ज माफ किए जाएंगे। युवाअाें काे राेजगार उनके अपने जिले अाैर अपने प्रदेश में दिलाने की व्यवस्था की जाएगी ताकि वह अपने मां-बाप की सेवा अपने घर पर रहकर कर सकें। अपने परिवार के साथ सुखी जीवन व्यतीत कर सकें।   
विज्ञापन

शाह ने कहा कि माेदी जी यूपी से ही चुनकर लाेकसभा में गए हैं। इस नाते उन्हाेंने यूपी काे हर साल एक लाख कराेड़ रूपये अधिक विकास के लिए दिया। लेकिन समाजवादी सरकार ने सबकुछ लूट लिया।

अाप देखिए जाे समाजवादी नेता पांच साल पहले झाेपड़ी में रहते थे अाज वह अालीशान मकान में रहने लगे हैं। उन्हाेंने परिवारवाद पर भी हमला किया। बाेले, 2014 के चुनाव में उनकी लहर का ही नतीजा था कि 73 सीटें भाजपा जीत गईं। जाे बचा उनमें से दाे गांधी परिवार अाैर पांच मुलायम परिवार जीता।

यह परिवारवाद हमें समाप्त करता है। इसलिए हर हालत में इन दाेनाें पार्टियाें काे हराना हाेगा। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने यूपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें