फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अपने ही बन गए 'आबरू के दुश्मन', रिश्तों को कलंकित करने वाली ये हैं 10 बड़ी घटनाएं

Wed, 13 Dec 2017 08:49 AM IST
शिखा पांडेय, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
जब हम अपने शुभचिंतकों की बात करते हैं तो उनमें दो नाम (मां और बाप) सबसे ऊपर होते हैं। लेकिन जब एक पिता ही अपनी बेटी की आबरू का दुश्मन बन जाए तो इससे अधिक शर्मशार करने वाली बात और क्या हो सकती है। विडंबना है कि उन घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है जिसमें पिता ही बेटी की आबरू का दुश्मन बने हैं।
विज्ञापन

जानें 10 बड़ी घटनाओं के बारे में जिसमें पिता और बेटी के रिश्ते हुए कलंकित...  

पहला केसः पिता 2 साल से जबरिया बना रहा था शारीरिक संबंध

डेमो पिक
ये घटना है दिसम्बर 2017 फर्रुखाबाद जिले की। जिसमें युवक ने दरिंदगी की हदें पार कर दीं। युवक अपनी 14 साल की बेटी को जान की धमकी देकर लगातार दो साल तक दुष्कर्म किया। उसने छोटी बेटी के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया तो बड़ी बेटी ने विरोध किया। दोनों बालिकाएं रोती हुईं नानी के पास पहुंची और आप बीती बताई। नानी दोनों को एएसपी के पास ले गईं। एएसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने पिता और बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

दूसरा केसः बीवी को मायके भेज बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार

डेमो पिक
ये घटना है दिसम्बर 2017 की। उन्नाव जिले के आसीवन थानाक्षेत्र के गांव की एक युवती ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। बेटी ने आरोप लगाया कि पिता करीब सालभर से शारीरिक शोषण कर रहा है। मां लकवाग्रस्त है और मायके में रहती है। किसी तरह वह भाग कर ननिहाल पहुंची और पूरा वाकया बताया। नाना युवती को लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करायी।  
 

तीसरा केसः नाबालिग बेटी को अपनी दूसरी पत्नी बनाकर यौन उत्पीड़न

डेमो पिक
दिल दहला देने वाली एक घटना जुलाई 2015 में तमिलनाडु के मदुरै जिले की सामने आयी। जिसमें 12 वर्षीय बेटी के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया। 31 साल के एक शख्स ने अपनी बेटी के गले में मंगलसूत्र बांध रखा था। यही नहीं करीब साल भर से अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न कर रहा था।
 

चौथा केसः पिता करता रहा रेप, बीड़ी से जलाता था बेटी का शरीर

डेमो पिक
कानपुर में चकेरी थाना के सनिगवां इलाके में पिता के बेटी के साथ रेप की घटना मार्च  2017 में सामने आई थी। इस घटना में पिता ने  अपनी ही बेटी से दुष्कर्म उस समय किया जब उसकी पत्नी मायके फतेहपुर गयी हुई थी। मां के वापस घर आने पर बेटी ने रो रो कर अपनी आपबीती सानाई। मां ने बेटी के साथ चकेरी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।  

 

पांचवां केसः पिता ने किया मासूम को गर्भवती

डेमो पिक
ये घटना है अगस्त 2015 की जब कानपुर के बाबूपुरवा इलाके में रिक्शाचालक पिता ने अपनी ही बेटी को प्रेग्नेंट कर दिया। इस समय लड़की की उम्र महज 13 वर्ष थी। लड़की की मां नहीं है। प्रशासन को जब घटना का पता चला तब किशोरी के पेट में साढ़े पांच माह का गर्भ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 
 

छटवां केसः मऊ में कलयुगी बाप ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

डेमो पिक
अक्टूबर 2017 में मऊ के मुहम्मदाबाद क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक ऐसी ही घटना सामने आई जिसमें पिता ने अपनी ही 10 वर्षीय नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। पिता ने रात के समय मौका पाकर बेटी के साथ दुराचार किया। बेटी ने मां को घटना की जानकारी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 
 

सातवां केसः वाराणसी में आठ साल की मासूम ने खोली हैवान पिता की पोल 

डेमो पिक
जुलाई 2017 में वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के एक गांव में पिता की हैवानियत ने बाप-बेटी का रिश्ता कलंकित किया है। पिता ने अपनी ही 8 साल की बेटी के साथ दुराचार करने की कोशिश की। मासूम ने मां को पिता की हैवानियत बताई तो उसने विरोध जताया। इस पर उसकी पिटाई की गयी। मां ने शिवपुर थाने में आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी। 
 

आठवां केसः हवस में अंधा पिता नाबालिग बेटी से दुष्कर्म 

डेमो पिक
जौनपुर जिले के एक गांव में अप्रैल 2017 में बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई जिसमें पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी अक्सर नशे में डूबा रहता था। उसकी हरकतों से आजिज आकर उसकी पत्नी तीन साल पहले पिता के घर मुंबई चली गयी थी। बेटी ने मां को फोन पर घटना की जानकारी दी। मां ने आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी। 
 

नौवां केसः पिता करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला सच 

डेमो पिक
अप्रैल 2016 में बिहार के आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के गांव में एक पिता पर आपनी ही 12 वर्षीय बेटी के साथ एक साल तक  दुष्कर्म  करने की रिपोर्ट दर्ज हुई। बेटी ने आरोप लगाया कि पिता ने एक साल पहले जबरन संबंध बनाए। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पेट में दर्द के बाद बेटी ने मां को आपबीती सुनाई। डॉक्टरों ने 5 माह का गर्भ होने की पुष्टि की। मां ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी। 
विज्ञापन

दसवां केसः अकेला पा अपनी ही बेटी का रेप 

डेमो पिक
दिल्ली अलीपुर इलाके में अगस्त 2017 को बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई जिसमें एक शख्स ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी 10 साल की बेटी के साथ दुष्कम किया। मासूम ने अपनी आपबीती मां को सुनाई। मां बेटी को लेकर पुलिस थाने पाहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें