फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत पति ने बाेला, तलाक, तलाक, तलाक

Tue, 12 Dec 2017 10:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने भले ही 22 अगस्त को अगले छह माह के लिए तीन तलाक को पाबंद करने और इसी दौरान इसको लेकर मसौदा संसद में पेश कर कानून बनाने का निर्देश दिया हो, लेकिन तीन तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ एेसा ही हुअा हरदाेई के शाहाबाद में जब पत‌ि ने तीन तलाक देकर पत्नी काे पीटने के बाद घर से न‌िकाल द‌िया। 
विज्ञापन

 


 
Trending Videos

तीन बार तलाक बोला और पीटने के बाद घर से निकाल दिया

डेमो पिक
हरदाेई के शाहाबाद में मंगलवार को शराब के नशे में धुत युवक ने पत्नी को तीन बार तलाक बोला और पीटने के बाद घर से निकाल दिया। पत्नी देर शाम शाहाबाद कोतवाली पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर ले ली है, लेकिन खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। शाहजहांपुर जनपद की कोतवाली रौजा निवासी युवती का विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व शाहाबाद कस्बा निवासी युवक से हुआ था। युवक लखनऊ में मजदूरी करता है। पीड़िता की मानें तो मंगलवार दोपहर शराब के नशे में धुत होकर उसका पति घर पहुंचा।
विज्ञापन

शराब पीकर आने पर पत्नी ने आपत्ति जताई तो पति ने उसकी पिटाई कर दी

डेमो पिक
शराब पीकर आने पर पत्नी ने आपत्ति जताई तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद गुस्से में आकर उसे तीन बार तलाक बोल दिया और घर से बाहर निकाल दिया। इस पर पत्नी रोते हुए कोतवाली शाहाबाद पहुंची और पुलिस को आपबीती बताते हुए तहरीर दी। आरोप है कि घर में मौजूद उसकी ननद ने उससे पांच हजार रुपये व कुछ अन्य जेवर भी छीन लिए। शाहाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर उत्तम ने तीन तलाक की बात को नकारते हुए उन्होंने महिला पर ही सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें