उफ्फ ये गर्मी मोतीझील में इस कड़ी धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाति महिलाएं। फोटो धीरेंद्र जायसव
कानपुर। महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 39.6 डिग्री पहुंच गया, इसके बावजूद अभी पिछले वर्षों के जैसे मई में गर्मी नहीं पड़ रही है। पिछले वर्षों में मई में पारा 45 डिग्री तक जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह तेज हवाओं के साथ हल्के बादल रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मई में अधिकतम तापमान
2019 में 44.3, 2018 में 45.5, 2017 में 44.4, 2016 में 45.00, 2015 में 45.3, 2014 में 43.7, 2013 में 45.7, 2012 में 45.2, 2011 में 44.1, 2010 में 45.1 डिग्री सेल्सियस।
अगले कुछ दिनों में संभावित पारा
16 को 39, 17 को 40, 18 को 40, 19 को 39, 20 को 40, 21 को 41 डिग्री सेल्सियस।