फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिधनू, रेउना, बिल्हौर थाने में बनेंगे अस्थायी फायर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू, रेउना, बिल्हौर थाने में अस्थायी फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। वहां एक फायर टेंडर और अग्निशमन कर्मचारी तैनात रहेंगे। यह व्यवस्था गर्मियों में ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाली आग की घटनाओं को देखते हुए की जा रही है। अप्रैल के पहले हफ्ते से वाहन और कर्मचारियों की तैनाती कर दी जाएगी। उन क्षेत्रों के होटल, सरकारी कार्यालय, मॉल और हॉस्पिटल संचालकों से पानी की आपूर्ति के लिए बातचीत की गई है। अलग-अलग थानों और स्कूल कॉलेजों में मॉकडि्रल शुरू हो गई है।
विज्ञापन

गर्मियों में शाॅर्ट सर्किट, एचटी लाइन के टूटने से फसल और झोपड़ियां जलने की सबसे ज्यादा घटनाएं होती हैं। शहर में कई फायर स्टेशन हैं लेकिन घाटमपुर, सजेती, बिल्हौर, ककवन, अरौल जैसे क्षेत्रों में पहुंचने में लंबा समय लग जाता है। इस समस्या को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्राें में अस्थायी फायर स्टेशन बनाने का निर्णय किया है। पहले चरण में बिधनू, रेउना और बिल्हौर थाने को चिह्नित किया गया है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि घाटमपुर पावर प्लांट के पास उनकी अग्निशमन गाड़ियां और पानी का स्टोरेज है। जरूरत पड़ने पर उनसे सहयोग लिया जा सकेगा। इस संबंध में उनके अधिकारियों से बातचीत हुई है। अस्थायी अग्निशमन केंद्र अप्रैल से संचालित हो जाएंगे।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग की घटनाओं को रोकने और बचाव कार्य के लिए छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर मॉकडि्रल की जाएगी। उन्हें शाॅर्ट सर्किट होने, झोपड़ी, मकान, गैस सिलिंडर आदि में आग लगने पर क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए इसका अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें