फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: मैजिक की टक्कर से टेंपो पलटा, युवक की मौत, महिला और उसके दो बेटे घायल

Tue, 25 Aug 2020 08:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज मार्ग पर खिनमिनी गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक ने टेंपो के टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो पलट गया। दुर्घटना में टेंपो सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला और उसके दो बेटे घायल हो गए।
विज्ञापन


महिला को गंभीर हालत में लिंजीगंज अस्पताल से रेफर कर दिया गया। युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक एटा जिले के रहने वाला बताया गया है। गांव ढिलावल से कायमगंज सवारी लेकर जा रहा टेंपो दोपहर करीब दो बजे जब खिनमिनी के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे मैजिक ने टक्कर मार दी।

हादसे में टेंपो सवार सवार एक महिला, उसके दो बेटे और चालक के पास बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान कार से आ रहे कायमगंज के घसिया चिलौली  निवासी सुरेंद्र बाबू सक्सेना चारों घायलों को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 20 वर्षीय युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल कायमगंज के दूदेमई निवासी रीना (45) पत्नी संतराम, उसका पुत्र रोहित (16) और राहुल (5) को लिंजीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से महिला को रेफर किया गया है।

महिला कमालगंज के गांव करीमगंज से अपने घर जा रही थी। मृत युवक की शिनाख्त एटा जिले के थाना जैथरा के गांव रैद निवासी सुधीर का पुत्र विपिन (20) बताया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

मौके से गुजर रहे एसपी ने रोकी कार
घटना के कुछ ही देर बाद एसपी डॉ. अनिल मिश्र वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने टेंपो पलटा देखा तो अपनी कार रुकवा ली और उन्होंने बिना कुछ देर किए घायलों को अस्पताल भेजने में सहयोग किया। इसीलिए घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल गया। मृत युवक चालक के पास बैठा था। इसलिए वह कुचल गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें