फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पर गिरा बिजली का तार, लगी आग

Sat, 02 May 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
 भोगनीपुर चौराहे के मूसानगर रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के सामने एक खाली खड़ी एक टेंपो पर अचानक बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आए टेंपो में आग लगा गई।
विज्ञापन


जिस समय घटना हुई टेंपो में कोई सवारी नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। शुक्रवार को भोगनीपुर क्षेत्र के सुजगवां निवासी ड्राइवर श्रीकिशन ने बताया कि वह सवारियां बैठाने के लिए टेंपो खड़ी करके होटल में पानी पीने चला गया था।

इसी बीच अचानक ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन का तार टूटकर टेंपो पर गिर गया। टेंपो पर तार गिरते धमका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई।

उधर, टेंपो में आग लगते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गया। आनन-फानन में बिजलीघर में सूचना देकर बिजली की आपूर्ति बंद कराई गई।

जब तक बिजली आपूर्ति बंद करवाई जाती, तब तक टेंपो में वायरिंग और तीनों पहियों के टायर-ट्यूब जलकर नष्ट हो चुके थे। शुक्र है कि टेंपो में सवारियां नहीं बैठी थीं।
विज्ञापन


इस बावत विद्युत विभाग के उप खंड अधिकारी अनिल अहूजा का कहना है कि घटना के वक्त सप्लाई बंद थी। जांच कराई जा रही है। वहीं विद्युत लाइन के तार भी कसवाये जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें