फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के खातों में पहुंचने लगा रबी फसल का क्लेम

Sat, 02 May 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में झमाझम बारिश व ओलावृष्टि के चलते किसानों की सैकड़ों हेक्टेयर रबी की फसलें बर्बाद हो गई थी। किसानों ने मुआवजे की मांग शुरू कर दी थी। ऐसे में किसानों की फसलों की बीमा करने वाली एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड ने 50 फीसदी से अधिक फसल बर्बादी पर 2051 किसानों को 25 फीसदी की क्लेम धनराशि के लिए चिह्नित किया है।
विज्ञापन


नोडल बैंकों को क्लेम की 98 लाख 59 हजार 85.34 रुपये राशि भेज दी गई है। इसके बाद से किसानों के खातों में सीधे क्लेम की राशि भेजनी शुरू हो गई है।

विदित हो कि मार्च व अप्रैल की झमाझम बारिश व ओलावृष्टि के चलते गेहूं, चना, मटर, अरहर, राई, सरसों, आलू सहित अन्य फसलें बर्बाद हो गई थी। किसानों को फसल बुवाई की लागत तक निकालना मुश्किल हो गया है।

बीमा कंपनी ने गत दिनों किसानों का बीमा करने वाले बैंकों के नोडल बैंकों में क्लेम की धनराशि भेज दी थी। नोडल बैंकों ने भी जिले के बैंकों में क्लेम राशि भेज दी है।
विज्ञापन


जिसके बाद अब विभिन्न बैंकों ने किसानों के खातों में क्लेम धनराशि भेजनी शुरू कर दी है। उपनिदेशक आरके तिवारी ने बताया कि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड ने रबी फसल में बर्बाद हुए 2051 किसानों को 25 फीसदी की फौरी सहायता क्लेम की 98 लाख 59 हजार 85.34 रुपये नोडल बैंकों भेज दिया है।
विज्ञापन


अब नोडल बैंक शाखाओें से किसानों के खातों मेें क्लेम की धनराशि भेजी जानी शुरू हो गई है। जल्द ही सभी किसानों के खातों में क्लेम की धनराशि पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें