संदलपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते प्रांत संगठन मंत्री।
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर (कानपुर देहात)। जात-पात व पार्टी वाद से हटकर हिंदू समाज के लोग अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए तैयार हो जाए, तभी देश की पहचान विश्व में होगी। यह बात शनिवार को कस्बा के एक गेस्ट हाउस में विश्व हिंदू परिषद प्रांतीय संगठन मंत्री ने कही।
संदलपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रांतीय संगठन मंत्री मधुराम ने कहा कि कुछ पार्टियों ने हिंदू समाज को बांट कर रखा है। अयोध्या में बन रहा भव्य मंदिर किसी एक का नहीं, बल्कि सर्व समाज का है। मंदिर को भव्य बनाने के लिए हिंदू समाज को आगे आकर सहयोग करना होगा। हा कि मंदिर के भव्य निर्माण के लिए हिंदुओं को जागरूक करने की जरूरत है। जनपद स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई जाएंगी। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने रामलला हम आएंगे, मंदिर भव्य बनाएंगे का नारा लगाते हुए पुलिस चौकी तक गए। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री सर्वेश, जिला संयोजक यशवंत, देव प्रकाश अवस्थी, एनके दीक्षित, शिवम राजावत, दिपांशु आदि रहे। बैठक का संचालन ऋषभ ने किया।