कानपुर देहात। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भूमिपूजन होने पर जिलेभर में जश्न मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। घरों में दीप जलाए गए। भगवान का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। इसके बाद आतिशबाजी की गई।
अकबरपुर में कालिका देवी मंदिर में संघ के सुशील त्रिवेदी, एबीवीपी के आयुष त्रिवेदी, बजरंग दल के धर्मेंद्र द्विवेदी, मयंक त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, नैतिक मिश्रा, शिवम दीक्षित, सत्यम दीक्षित ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। शिवली में बस अड्डे पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री, शिवम, छोटे ने आतिशबाजी चलाकर खुशी जताई। डेरापुर में युवाओं ने थाना चौराहे के पास मिठाई बांटकर आतिशबाजी की। रजत मिश्रा, बालकृष्ण मिश्रा, शशांक शेखर त्रिवेदी, धीरू चौबे, अभिषेक तिवारी, अंकित द्विवेदी, गोपाल मिश्रा, विपिन द्विवेदी, रजत मिश्रा, प्रबल प्रताप सिंह, जगदीश तिवारी, सुब्रत, मुलायम सिंह, रमेश चंद्र द्विवेदी, जय मिश्रा मौजूद रहे। राजपुर में भाजपा नेता राधव अग्निहोत्री ने मिष्ठान वितरित किया। रूरा में राजू भदौरिया, दिलीप बाजपेई, अनिल गुप्ता, सुशील शुक्ला व गिरीश सविता ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। भटौली में संघ के ललित तिवारी व सर्वेश ओमर की अगुवाई में प्रसाद वितरण हुआ।
झींझक में निखिल पोरवाल, राघव त्रिवेदी, अजमेर सिंह भदौरिया, राजवीर सिंह चौहान, विमलेश अवस्थी, अमित गुप्ता, संदीप सिंह भदौरिया ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। माती कचहरी में डीजीसी राजू पोरवाल व एडीजीसी देवेंद्र मिश्र ने 11 किलो लड्डू बांटे। मवई मुक्ता में रवींद्र नाथ मिश्र की अगुवाई में मिठाई बांटी गई।
मंदिरों में जयघोष, घंटों और शंख की गूंज
अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन होते ही कस्बों व गांवों में श्रीराम का जयघोष होने लगा। उत्साहित युवा राम पताका लेकर मंदिरों तक श्रीराम का जयघोष करते हुए गए। सजे हुए मंदिरों में शंख और घंटों की गूंज रही। राम दरबार सजाया गया। भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया।
डेरापुर में संघ से जुड़े लोगों ने श्रीराम के चित्र पर आरती की। भक्त राम पताका लेकर सेंगुर नदी किनारे पंडित बाबा मंदिर तक जय-जय श्रीराम के नारे लगाते हुए गए। रूरा में विभिन्न मंदिरों में अखंड पाठ हुआ। भक्तों ने एक दूसरे को भगवा ध्वज भेंटकर एक-दूसरे को बधाई दी। बालाजी धाम मंदिर में अखंड पाठ हुआ। राजपुर में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में हवन-पूजन हुआ। पीपीएन स्कूल परिसर में भगवान राम का दरबार सजाकर आरती की गई। सिकंदरा में लोगों ने घरों में रामचरित मानस की चौपाई पढ़ी और श्रीराम की पूजा की। क्षेत्रीय संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ कानपुर बुंदेल खंड क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सक सुभाष शर्मा के आवास पर राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने भगवान राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया। झींझक के बड़ागांव स्थित सदाशिव आश्रम में भगवान श्रीराम, माता जानकी, भगवान लक्ष्मण समेत हनुमान जी की पूजाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। शिवली के लालपुर शिवराजपुर के देवीमंदिर के राम दरबार में पूजा हुई। रास्तपुर के छोटे महाराज मंदिर में दोपहर में महंत धीरज त्रिपाठी ने पूजा की। शाम को सुंदरकांड का पाठ हुआ। ओमकारेश्वर मंदिर में रामचरित मानस पाठ हुआ। अथैया मंदिर में पूजन के साथ सजावट हुई। बाघपुर के योगेश्वर, रंजीतपुर के पवनतनय आश्रम, कडनी हनुमान मंदिर, साकेतधाम मंदिर, मानसिला मंदिर, रामेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर में विशेष आरती-पूजा हुई।
अकबरपुर के कालिका देवी मंदिर में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते युवा।- फोटो : AKBARPUR