फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सुबह और शाम घटेगा तापमान पर बढ़ गया प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सुबह और शाम कानपुर परिक्षेत्र में गुलाबी ठंडक होने लगी है। हिमालयी क्षेत्र से आ रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से माहौल में नमी बनी हुई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से कम हैं। आने वाले दिनों में सुबह-शाम तापमान घटेगा। इधर, दशहरे पर हुई आतिशबाजी और पटाखों ने प्रदूषण बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर 171 रहा। चिकित्सक इसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बता रहे हैं।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि कड़ाके की ठंड तो अभी नहीं पड़ेगी लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की गुलाबी ठंड अहसास होगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। अक्तूबर के अंत में यह केवल शुरुआती सर्दी है। खुले इलाकों में सुबह के समय हल्का धुंध या कोहरा भी देखने को मिल सकता है।


कल्याणपुर क्षेत्र सर्वाधिक प्रदूषित, 184 दर्ज किया गया प्रदूषण का स्तर
कानपुर। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने शहर में वायु प्रदूषण के आकलन के लिए नेहरूनगर (ब्रह्मनगर), एनएसआई (कल्याणपुर) और किदवईनगर स्थित संजय वन में प्रदूषण मापक यंत्र लगाए हैं। इन यंत्रों की रिपोर्ट के अनुसार 19 अक्तूबर तक वायु प्रदूषण सामान्य से कुछ ज्यादा था पर 20 अक्तूबर को विभिन्न मोहल्लों में रावण के पुतलों के दहन और उस दौरान की गई आतिशबाजी से यह स्तर 200 का आंकड़ा पार कर गया था। बृहस्पतिवार को भी शहर की हवा में मानक से ज्यादा प्रदूषण रहा। कल्याणपुर स्थित एनएसआई प्रदूषण मापक यंत्र में प्रदूषण का स्तर 184 दर्ज किया गया जो सर्वाधिक है। नेहरूनगर में इसी समय पर 166 प्रदूषण का स्तर दर्ज किया गया। किदवईनगर में 164 रहा जबकि यह 100 से नीचे होना चाहिए। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि प्रदूषण बढ़ने से दमा के मरीजों की दिक्कत बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें