कानपुर। मर्चेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स, उत्तर प्रदेश ने एमसीए पोर्टल पर तकनीकी समस्याओं के चलते कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय से वार्षिक फाइलिंग की अंतिम तिथियां दो महीने बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में मंत्रालय को पत्र भी भेजा गया है।
चैंबर की कॉर्पोरेट कमेटी के अध्यक्ष सीएस आदेश टंडन ने बताया कि पोर्टल के लगातार धीमा चलने और अचानक बंद होने से कंपनियों के दस्तावेज अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। अक्टूबर के अंत तक निर्धारित रिटर्न फाइलिंग की समयसीमा नजदीक होने और त्योहारी सीजन के कारण कंपनियों व पेशेवरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। (ब्यूरो)