फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माैसम : गिरेगा रात का पारा, सर्दी के लिए हाे जाइए तैयार

Wed, 02 Nov 2016 01:44 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पहाड़ाे पर बर्फबारी से बढ़ेगी सर्दी
विज्ञापन

विज्ञापन
पहाड़ों पर तेज बर्फबारी का असर मंगलवार को मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिला। न्यूनतम पारा .6 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। यह पारा 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गत सोमवार को यही पारा 14 डिग्री था। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बुधवार से न्यूनतम पारा और नीचे जाएगा। ऐसा हुआ तो सर्दी बढ़ेगी। 
विज्ञापन

 मंगलवार को सुबह हवाएं नहीं चलीं और आसमान साफ रहा। इसी वजह से अधिकतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य के आसपास है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि वातावरण में सुबह की नमी 89 फीसदी और दोपहर की नमी 37 फीसदी है। नमी बढ़ने की वजह से सिहरन बढ़ी है। दिन में भी हल्की सर्दी महसूस की जा रही है। 15 नवंबर से अच्छी सर्दी पड़ने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी पड़ रही है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ा है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें