कानपुर भौंती में शिवपाल को मुकुट पहनाकर स्वागत करते सपा पार्षद दल के नेता हाजी सुहेल अहमद एवं प्रत्याशी सुनील शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अागामी विधानसभा चुनाव की तैयारियाें में पुरजाेर तरीके से जुट गए हैं। उन्हाेंने कार्यकर्ताअाें काे भी सरकार के कामकाज अामलाेगाें के बीच पहुंचाने का अाह्वान किया। बाेले, सपा सरकार ने गरीबाें के लिए काफी कुछ किया, अब बारी है उसे जनता के बीच पहुंचाने की। वह भाैंती में कार्यकर्ताअाें काे संबाेधित कर रहे थे।
भाैंती पहुंचते ही कानपुर के सपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया। शिवपाल सिंह यादव ने इस दाैरान टिकट बंटवारे काे लेकर भी कार्यकर्ताअाें अाैर पार्टी के पदाधिकारियाें से बातचीत की। बाेले जाे काम कर रहा है पार्टी में अाैर जनता के बीच जिसकी पैठ है उसे जरूर टिकट दिया जाएगा। पार्टी जीताऊ उम्मीदवाराें काे टिकट देगी, इसलिए जाे भी खुद काे उम्मीदवार समझते हैं वह पार्टी की नीतियाें काे अाम लाेगाें तक पहुंचाएं। क्षेत्र में ज्यादा समय दें। शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के रजत जयंती समाराेह में भी भारी से भारी संख्या में पहुंचने के लिए बाेला।
इसके पहले कानपुर भौंती हाइवे स्थित दीपू चौहान ढाबे पर उनका स्वागत करते हुए नगर निगम के उपसभापति हाजी सुहेल अहमद ने 250 ग्राम का चांदी का मुकुट पहनाया। शिवपाल ने उनसे पार्षदों के साथ पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए। गोविंद नगर से सपा प्रत्याशी सुनील शुक्ला, हाजी यूनुस सिद्दीकी, शिब्बू अंसारी भी माैजूद रहे। वहीं दूसरी अाेर रामा देवी चाैराहे पर भी शिवपाल सिंह यादव का जाेरदार स्वागत शहर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, महामंत्री अबंर त्रिवेदी, सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन अग्रवाल सहित पार्टी के कई पदाधिकारियाें ने किया।