फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और गिरेगा पारा, छिटपुट बारिश होगी

Wed, 20 Jan 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवाओं के साथ शुरू हुई जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन


 दो दिनों बढ़ी शीतलहर व गलन ने लोगों को घरों में ही कैद रहने को मजबूर कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को बदली छाए रहने और छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। 

बता दें कि अचानक मौसम में आए बदलाव से शीत लहर का प्रकोप बढ़ा है।

मंगलवार की सुबह  तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश से ठंड और बढ़ गई। अकबरपुर कस्बा सहित शिवली, रनियां, डेरापुर, रसूलाबाद, मुंगीसापुर, झींझक, सरवनखेड़ा, रूरा आदि कस्बों में लोग जगह-जगह अलाव तापते रहे।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सीवी ने बताया कि अगले 24 घंटों शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। बुधवार को जिले मेें बादल छाए रहेंगे। छिटपुट बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


हवाओं में नमीं अधिक होने के कारण गलन बरकरार रहेगी। जिला कृषि अधिकारी रामसजीवन ने बताया कि बारिश गेहूं फसल के लिए विशेष फायदेमंद हैं। जबकि आलू में झुलसा रोग व लाही फसल में माहू रोग लगने की संभावना जरूर है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें