फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हवाओं का रुख बदला, पारा 6.9 डिग्री नीचे आया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कानपुर। हवाओं का रुख बदलते ही अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री नीचे आ गया। इसके साथ ही लू के थपेड़े थम गए। लेकिन माहौल में नमी का प्रतिशत बढ़ने के कारण उमस बढ़ गई। लोगों को तपिश से राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है। शनिवार को पारा और नीचे आ सकता है। इसके साथ ही महानगर, देहात और आसपास के जिलों में तेज हवा और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
नौतपा के पांचवे दिन मौसम के बदले मिजाज ने तपिश कम कर दी। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री घटकर 35.3 डिग्री पर पहुंच गया। इसी तरह रात का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री घटकर 21.2 डिग्री पर आ गया। इसी तरह सुबह माहौल में नमी 11 प्रतिशत बढ़कर 78 हो गई और दोपहर को नमी 27 प्रतिशत बढ़कर 53 हो गई। इससे लोगों को गर्म हवाओं से राहत मिल गई। पछुआ और पूर्वा के टकराने की वजह से स्थानीय स्तर पर हवाओं का रुख बदलता रहा। शुक्रवार शाम से तेज हवा के झोंके चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग के नोडल और तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया इस समय उत्तर पूर्वी हवाएं चल रही है। इससे बारिश की संभावना रहती है। 29 मई वर्ष 2021 के बाद इस बार 29 मई को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री तक आया है। वर्ष 2021में यह 31.8 डिग्री तक नीचे गया था। शनिवार को तापमान और नीचे आ सकता है। आंधी और पानी रात में ही आने की अधिक संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें