इस कमेटी का चेयरमैन आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर को बनाया गया था। कमेटी ने 15 दिन पहले रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी थी। गुरुवार को ट्रायल को लेकर बैठक हुई। जिसमें कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। लंबी चली बैठक में मंत्रालय ने कमेटी की रिपोर्ट को मंजूरी देते हुए 5जी के ट्रायल की अनुमति दे दी।
कमेटी के चेयरमैन व आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और उनकी योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान में रखकर रिपोर्ट तैयार की थी। इस रिपोर्ट के आधार पर मंजूरी मिलने से एकेडमिक, इंडस्ट्री, स्टार्टअप समेत हर क्षेत्र को फायदा मिलेगा।