फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू: पीएचडी में प्रवेश के लिए 27 जून से काउंसलिंग, जारी हुई विषयवार सीटों की संख्या

Sun, 16 Jun 2019 10:25 AM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएमयू कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए 27 जून से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। यह दो दिन चलेगी। वहीं विवि प्रशासन पीएचडी के लिए विषयवार सीटों की संख्या भी जारी कर दी है। सबसे अधिक 100 सीटें केमिस्ट्री में हैं। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद विवि प्री-पीएचडी कोर्स कराने जा रहा है। पीएचडी में गाइड आवंटित कराने के लिए अभ्यर्थियों को प्री-पीएचडी कोर्स क्वालीफाई करना होगा। इसके लिए विवि प्रशासन ने 10 केंद्र बनाए हैं, जहां अलग-अलग विषय आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थी को विवि की वेबसाइट से पूर्ण विवरण लेकर संबंधित दस्तावेज के साथ 27 जून को सुबह 9.45 बजे विवि में उपस्थित होना है। किसी तरह की परेशानी होने पर 0512-2580040 पर संपर्क कर सकते हैं। विवि के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीएचडी के सभी विषयों की सीटों की संख्या जारी कर दी गई है। हालांकि रिसर्च सुपरवाइजर के अनुसार सीटों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है।

किस विषय में कितनी सीटें
एडल्ट एजुकेशन में चार, बॉटनी में 36, बिजनेस मैनेजमेंट में 12, केमिस्ट्री में 100, कॉमर्स में 40, डिफेंस स्टडीज में 24, ड्राइंग एंड पेंटिंग में 8, इकोनॉमिक्स में 34, एजुकेशन में आठ, एजुकेशन ट्रेनिंग में 22, अंग्रेजी साहित्य में 40, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग में छह, जियोग्राफी में 44, हिंदी साहित्य में 70, इतिहास में 20, गृहविज्ञान में छह, हार्टिकल्चर में आठ, लाइफ साइंस में छह, गणित में 26, म्यूजिक में 12, फिलॉस्पी में छह, भौतिक विज्ञान में 54, राजनीति विज्ञान मेें 36, साइकोलॉजी में 14, संस्कृत में 38, समाजशास्त्र में 42, उर्दू में चार और जुलोजी में 26 सीटें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें