फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग में तेजस्व रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन में गुरुवार को आयोजित 53वीं जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन जूनियर और सीनियर स्थिर व क्रियाकारी संवर्ग में हुआ।
विज्ञापन


जूनियर स्थिर संवर्ग के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय में कुशल पांडेय, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग में तेजस्व शुक्ला, जल संरक्षण एवं प्रबंधन में शौर्य सिंह ने प्रथम स्थान पाया।

जूनियर क्रियाकारी संवर्ग के चिर स्थाई कृषि विषय में अथर्व दुबे, कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प में अनंत कुमार, हरित ऊर्जा में यश द्विवेदी, उभरती हुई प्रौद्योगिकी में आंजनेय सिंह गौर, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में आराध्य तिवारी, जल संरक्षण एवं प्रबंधन विषय में कार्तिकेय जायसवाल, हरित ऊर्जा विषय में हर्षित पटेल ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन


सीनियर क्रियाकारी संवर्ग के हरित ऊर्जा विषय में हर्षित पटेल ने प्रथम स्थान हालिस किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को ओंकारेश्वर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वरिष्ठ संरक्षक डॉ. अंगद सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ. पूजा अवस्थी एवं प्रधानाचार्य राममिलन सिंह ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें