कानपुर। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं। दिल्ली से तेजस, बराैनी एक्सप्रेस दूसरे दिन आईं। इसी तरह रविवार को स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल सहित 28 ट्रेनें 14 घंटे तक लेट रहीं। इस कारण 522 यात्रियों ने टिकट वापस किए।
लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से कानपुर सेंट्रल आधा घंटे देरी से आई। यह सुबह 11:23 की जगह 11:53 बजे आई। श्रमशक्ति एक्सप्रेस दिल्ली से कानपुर 22 मिनट देरी से आई। शनिवार को लखनऊ तेजस एक्सप्रेस रात 08:35 की जगह 12:37 बजे आई। रविवार को तेजस एक्सप्रेस दिल्ली से कानपुर सेंट्रल रात 08:35 की जगह 01:39 बजे आई। नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल रात 10 बजे की जगह दूसरे दिन सुबह 11:44 बजे आई।
दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल पांच घंटे, गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल सात घंटे, बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस पांच घंटे, नाहरलागुन-हापा स्पेशल 13 घंटे, झांसी-गोविंदपुरी स्पेशल ढाई घंटे लेट रही।