फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने ही अपने प्रेमी के लिए चीख पड़ी प्रेमिका, बोली- प्लीज इसे जेल मत भेजो

Mon, 16 Sep 2019 08:11 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में मुहम्मदाबाद के डकोर कोतवाली में तब हंगामा हो गया जब किशोरी ने पुलिस के सामने ही अपने प्रेमी के लिए चीखना शुरू कर दिया कि प्लीज इसे जेल मत भेजो। किशोरी का शोरशराबा सुनकर महिला सिपाही किसी तरह किशोरी को लेकर बाहर आई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बीएल यादव ने बताया कि लड़के के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कानपुर जनपद का बिधनू निवासी सोनू उर्फ सतेंद्र का डकोर के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आना जाना था।

इसी दौरान सोनू के पड़ोस की 17 साल की किशोरी से प्रेम संबंध हो गए। करीब सप्ताह भर पूर्व किशोरी घर से गायब हो गई तो परिजनों ने युवक के खिलाफ बेटी को अगवा करने का मामला दर्ज कराया था। तभी से कोतवाली पुलिस दोनों की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन


उनकी बरामदगी के लिए पुलिस को गुजरात के अहमदाबाद तक में दबिश देनी पड़ी लेकिन रविवार की देर शाम वे दोनों राठ रोड हाईवे के पास से पकड़ भी लिए गए। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि आरोपी युवक को जेल भेजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें