फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर के बाहर रखी लावारिस टॉर्च को चार्जिंग पर लगाते ही हुआ विस्फोट, किशोरी बुरी तरह झुलसी

Sun, 08 Mar 2020 01:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
टॉर्च में विस्फोट से किशोरी झुलसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में घर के बाहर रखी लावारिस टॉर्च को चार्जिंग पर लगाते वक्त हुए विस्फोट से किशोरी झुलस गयी। गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर किया गया है। इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


जरिया थाने के उमरिया गांव निवासी मनोज राजपूत ने बताया कि उसके घर के बाहर दो दिन से एक लावारिस टार्च रखी हुई थी। जिसे उसने उठा कर घर में रख लिया था। शनिवार शाम उसकी पुत्री लक्ष्मी (15) टार्च को चार्जिंग पर लगा रही थी।
विज्ञापन

तभी अचानक हुए जोरदार विस्फोट से वह बुरी तरह झुलसी गयी। परिजन उसे लेकर राठ सीएचसी पहुंचे। हालत नाजुक होने पर डॉ. केके मिश्रा ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया। बताया कि उरई में हालत में सुधार न देख डॉक्टर ने कानपुर रेफर किया है।

ब्लास्ट से बालिका का चेहरा व आंखें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। मनोज राजपूत ने किसी के द्वारा जानबूझ कर विस्फोटक सामग्री से भरी टॉर्च घर के बाहर रखने की आशंका जताई है।

कहा कि विस्फोट के बाद बारूद की गंध तथा कुछ धातुओं के टुकड़े पाए गए हैं। वहीं मौके पर पहुंचे सीओ सरीला मानिकचंद मिश्रा ने पुरानी टॉर्च में नमी के चलते विस्फोट होने की संभावना जताई है। कहा कि हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें