फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नाबालिग बाइक चालक की टक्कर से किशोर घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। घर के दरवाजे पर खड़े जूही सफेद कालोनी निवासी ई-रिक्शा चालक के
विज्ञापन

11 साल के बेटे को 13 फरवरी की दोपहर बाइक चला रहे नाबालिग ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह उछलकर सिर के बल दूर जा गिरा। इससे उसके सिर में चोटें आईं और वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


टक्कर और बाइक गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर के बाहर निकले तो मासूम लहूलुहान अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। उसके सिर से खून बह रहा था। इस बीच मौका पाकर बाइक चालक भाग निकला। परिजन और पड़ोसी घायल को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे हैलट भेज दिया गया। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। किदवईनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि पीड़ित किशोर की मां ने नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाइक पुलिस के कब्जे में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें