सरवनखेड़ा। गजनेर-नवीपुर मार्ग पर जमरेही के पास बाइक खड्ड में जाने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगटा गांव निवासी दिनेश कुमार सोमवार को भतीजे अंकुश (16) के साथ बाइक से गजनेर से लौट रहे थे। गजनेर-नवीपुर मार्ग पर जमरेही के पास मोड़ पर अनियंत्रित बाइक खड्ड में गिर गई। हादसे में चाचा-भतीजे घायल हो गए थे। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य गजनेर में भर्ती कराया गया। यहां से अंकुश को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से हैलट रेफर किया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई। परिजन बुधवार की सुबह उसका शव लेकर गांव आ गए और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया की शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।