यूपी एक बार फिर शर्मसार हुई। मंगलवार को फर्रुखाबाद के मेरापुर इलाके में एक किशोरी का दुष्कर्म कर मौत के घाट उतार दिया गया। लड़की देर रात तक जब घर नहीं पहुंची तो पिता ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश की। किशोरी का शव गेंहूं के एक खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला।
यह देख देख पिता के पैरों तले जमीन निकल गई। वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद किशोरी के पिता ने थाने जाकर अज्ञात दरिंदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने खौजबीन शुरू कर दी है।
वहीं फर्रुखाबाद जहानगंज थानाक्षेत्र में दरिंदगी का दूसरा बड़ा मामला सामने आया। यहां जैतपुर गांव में प्रेमिका से मिलने गए एक युवक को प्रेमिका के घरवालों ने लाठियो से जानवरों की तरह पीटा। युवक को जख्मी हालत में अस्पताल में ले गया जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इस पर युवक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत की है।
उधर, प्रेमिका के परिजनों ने युवक पर घर में चोरी के इरादे से घुसने का आरोप लगाया है। युवक का परिवार इन दिनों दिल्ली में रह रहा है। परिजनों ने बताया उनका बेटा होली मनाने गांव आया हुआ था।