फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: तालाब में डूबने से किशोर की मौत, मचा कोहराम

Sat, 25 Apr 2020 10:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में थाना मेरापुर के ग्राम बसई खेड़ा निवासी राजेंद्र का पुत्र हरिओम (14) अपनी भैंस को शुक्रवार को तालाब के किनारे पानी पिलाने ले गया था। अचानक भैंस तालाब के अंदर घुस गई भैंस को निकालने में हरिओम तालाब में घुस गया।
विज्ञापन


तालाब गहरा होने के चलते हरिओम की तालाब में ही डूबकर मौत हो गई। शाम होने पर जब हरिओम नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इधर-उधर खोजने पर उसका शव शनिवार सुबह तालाब में उतराता दिखाई पड़ा। तालाब से शव निकालने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्राम प्रधान अरविंद कुमार के मुताबिक हरिओम की तालाब में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें