फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री का देखा लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान दफ्तरों से लेकर ग्राम पंचायतों तक प्रधानमंत्री का लोगों ने टीवी, लैपटाप व मोबाइल पर लाइव प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री ने विकास कार्यों में पारदर्शिता को ई-ग्राम स्वराज वेब- एप्लीकेशन का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पंचायती राज दिवस पर सुबह 11 बजे से 12 बजे तक एक घंटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखने को पहले से तैयारी कर ली गई। विकास भवन सभागार में प्रोजेक्टर पर अधिकारियों ने प्रधानमंत्री का कार्यक्रम देखा। सीडीओ डा.राजेंद्र पैंसिया, डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानों ने कहीं टीवी, तो कहीं लैपटाप की व्यवस्था कर रखी थी। प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन का पालन करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र लोगों की काफी सराहना की। वहीं कोरोना वायरस की रोकथाम को अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रधानों की भी जमकर तारीफ की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ई-ग्राम स्वराज वेब- एप्लीकेशन लांच की। उन्होंने कहा कि इस एप्लीकेशन पर ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्य व प्रस्तावित कार्यों का लागत सहित ब्योरा उपलब्ध रहेगा। इससे कोई भी व्यक्ति अपनी ग्राम पंचायत पर होने वाले खर्च और कार्यों की जानकारी कर सकेगा। इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता दिखेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्राम समाज की भूमि की ड्रोन कैमरे से मैपिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही मकान बनाने वालों स्वामित्व का अधिकार मिलेगा। ग्राम पंचायत अमृतपुर में प्रधान सुधा सिंह ने अपनी चौपाल में लैपटाप पर प्रधानमंत्री का प्रसारण देखा। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्रामीणों के लिए कुर्सी डलवाईं। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव अश्वनी यादव, प्रधान पति प्रदीप सिंह, उनके पुत्र सिद्धू सिह, सुदेश सिंह सहित एक दर्जन ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के भाषण सुने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें