फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में सड़क हादसा: प्राइवेट बस की टक्कर से किशोरी की मौत, फुफेरा भाई घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 19 May 2021 07:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू प्राइवेट बस की टक्कर से किशोरी की मौत हो गई। जबकि फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के बबेरू में फुफेरे भाई के साथ बाइक से घर लौट रही किशोरी को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा भाई घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हेलमेट न लगाने से सिर और चेहरे पर ज्यादा चोट आई हैं।
विज्ञापन


उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर आवागमन बहाल हो सका। बिसंडा थाना क्षेत्र के अकोना गांव निवासी जयपाल की 16 वर्षीय पुत्री मुन्नी अपने फुफेरे भाई पवन की शादी में शामिल होने खरौली गांव गई थी।

शादी की सारी रस्में पूरी हो जाने पर एक सप्ताह बाद बुधवार को दोपहर पवन (22) के साथ बाइक पर वापस अपने घर जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र के खरौली व बेर्रांव के बीच दीनानाथ डिग्री कॉलेज के पास सामने से तेज रफ्तार आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


पीछे बैठी मुन्नी बाइक से उछलकर बस की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा फुफेरा भाई पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

चालक बस लेकर घटनास्थल से भाग निकला। कमासिन थाना पुलिस ने पकड़कर बस कब्जे में ले ली। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर लगभग आधे घंटे में जाम खत्म करा दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें